आइस फेशियल ट्रेंड से बचें, हो सकता है चेहरे को नुकसान

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

सोशल मीडिया पर चेहरे को ग्लो करने के लिए लोग डाल रहे रील्स त्वचा

आइस फेशियल ट्रेंड से बचें, हो सकता है चेहरे को नुकसान

सोशल मीडिया पर चेहरे को ग्लो करने के लिए लोग डाल रहे रील्स त्वचा रोग विशेषज्ञों ने रील्स में किए जा रहे दावों को बताया कोरा

हल्द्वानी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे आइस फेशियल ट्रेंड को अपनाने का क्रेज लोगों में तेजी से बढ़ रहा है। चेहरे पर सीधे बर्फ रगड़ने या बर्फ वाले पानी में चेहरा डुबोने जैसी रील्स लाखों लोग देख रहे हैं और बिना त्वचा के प्रकार को समझे इन्हें आजमा रहे हैं।

विशेषज्ञ की राय

त्वचा विशेषज्ञों का कहना है कि यह ट्रेंड त्वचा की प्राकृतिक नमी और सुरक्षा परत को नुकसान पहुंचा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार सीधे बर्फ लगाने से लालिमा, जलन, संवेदनशीलता और सूखापन जैसी समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए बिना चिकित्सकीय सलाह के इस ट्रेंड को अपनाने से बचना चाहिए।

केस 1

गौलापार निवासी 29 साल की अंजू ने सोशल मीडिया पर देखे गए ब्यूटी ट्रेंड को अपनाते हुए रोजाना चेहरे पर कई मिनट तक बर्फ रगड़ना शुरू कर दिया। कुछ सप्ताह बाद उनके चेहरे पर लगातार लालिमा और जलन रहने लगी। अत्यधिक ठंड के संपर्क से त्वचा संवेदनशील हो गई थी।

केस 2

गौलापार निवासी 17 साल के सोहम बिष्ट ने इंटरनेट पर देखी सलाह के आधार पर मुंहासे कम करने के लिए दिन में कई बार बर्फ लगाना शुरू किया। शुरुआत में हल्की राहत महसूस हुई, लेकिन बाद में त्वचा में रूखापन और जलन बढ़ गई।

वीडियो देख ना करे प्रयोग

बेस अस्पताल के स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. मनीष मेरिया ने बताया कि बर्फ का सीमित और सही तरीके से उपयोग कुछ परिस्थितियों में अस्थायी राहत दे सकता है, लेकिन चेहरे पर सीधे और लंबे समय तक बर्फ रगड़ना उचित नहीं है। चेहरे पर सीधे बर्फ लगाने के फायदे वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित नहीं हैं, इसलिए केवल सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखकर इस ट्रेंड को अपनाना सही नहीं है। बिना त्वचा के प्रकार और आवश्यकता को समझे इस तरह के प्रयोग से बचना चाहिए।

FAQs

आइस फेशियल ट्रेंड से त्वचा को क्या नुकसान हो सकता है?
आइस फेशियल ट्रेंड से त्वचा में लालिमा, जलन, संवेदनशीलता और सूखापन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।