युवती को सोशल मीडिया पर दे रहा धमकी
बहराइच में एक युवती ने एक युवक पर सोशल मीडिया पर प्रताड़ित करने और उसके फोटो वायरल करने के लिए एफआईआर दर्ज कराई है। युवक ने नौकरी दिलाने के बहाने युवती का डेटा हासिल किया, और उसके बाद धमकाने लगा। मामले में पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

बहराइच, संवाददाता। सोशल मीडिया पर एक शोहदा युवतियों से काल करवा फिर उसे धमकाता है। युवती के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। पीड़िता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मुर्तिहा कोतवाली के एक गांव निवासी युवती का सोशल मीडिया पर कथित तौर से हरियाणा के रेवाड़ी निवासी रूद्र कुमार उर्फ सत्यवीर नामक युवक से सम्पर्क हुआ। चेटिंग की शुरुआत हुई। युवक ने युवती को हरियाणा में बेहतर जाब दिलाने के बहाने युवती का शैक्षिक डेटा हासिल कर लिया। जब युवती को कुछ गड़बड़ी का अहसास हुआ। तो उसने रूद्रकुमार के एकाउंट को ब्लाक कर दिए जाने पर शोहदे ने युवती के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने लगा।
उसके मोबाइल पर विभिन्न नम्बरों से पहले युवतियों से काल करवाता है। फिर वह उसे धमकाता है। युवती के व्हाटस एप पर अशालीन फोटो भी नहीं ज रहा है। शोहदे की हरकतों से आजिज युवती ने शोहदे के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।यतीन्द्र सिंह, कोतवाल मुर्तिहा ने कहा कि पीड़िता की तहरीर पर आईटी एक्ट के तहत एक को नामजद कर केस दर्ज किया गया है। तहकीकात की जा रही है।


