निशा हत्याकांड : आरोपी पिता को मृत मान बेटे के सिर बंधी जिम्मेदारी की पगड़ी

हिन्दुस्तान, मेरठ
Follow us on Google News
share

निशा चौहान हत्याकांड में गांव और परिवार के लोगों ने आरोपी पति प्रदीप को मृत मानकर उसकी 17 वर्षीय संतान देव चौहान को परिवार की जिम्मेदारियां सौंप दीं। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने पीड़ित परिवार को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। पुलिस मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है।

निशा हत्याकांड : आरोपी पिता को मृत मान बेटे के सिर बंधी जिम्मेदारी की पगड़ी

निशा चौहान हत्याकांड में सोमवार को गांव और परिवार के लोगों ने एक अनोखा सामाजिक फैसला लेते हुए आरोपी पति प्रदीप को मृत मान लिया। इसी के तहत उसकी 17 वर्षीय संतान देव चौहान के सिर पर रस्म पगड़ी बांधकर परिवार की जिम्मेदारियां सौंप दी गईं। वहीं, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। गांव में आयोजित रस्म पगड़ी के दौरान लोगों ने आरोपी पिता से सामाजिक दूरी बनाते हुए उसे मृतक के समान मानने का निर्णय लिया। परिजनों और ग्रामीणों का कहना था कि जिस व्यक्ति पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप है, उसके लिए समाज में कोई सम्मान नहीं बचा है। इसी भावना के तहत देव चौहान के सिर पर पगड़ी बांधकर उसे परिवार का जिम्मेदार सदस्य घोषित किया गया।

राज्य महिला आयोग की प्रतिक्रिया

उधर, राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला थाना सरूरपुर पहुंचीं और पीड़ित परिवार से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने परिजनों की समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि आयोग इस मामले की लगातार निगरानी कर रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए जांच के प्रत्येक पहलू पर नजर रखी जा रही है। डॉ. भराला ने पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की तैयारी

पुलिस के अनुसार घटना के बाद मुख्य आरोपी प्रदीप ने खुद पर भी चाकू से हमला कर लिया था, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि चिकित्सकीय रूप से फिट घोषित होते ही उसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार किया जाएगा और न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सामान्य प्रश्न

निशा चौहान हत्याकांड में किसकी गिरफ्तारी की तैयारी की जा रही है?
मुख्य आरोपी प्रदीप की गिरफ्तारी की तैयारी की जा रही है।
Vinay Sharma

लेखक के बारे में

Vinay Sharma

शॉर्ट बायो :

विनय शर्मा बीते 16 साल से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान मेरठ में वेस्ट यूपी में क्राइम बीट संभाल रहे हैं। वह मेरठ में क्राइम टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव :

विनय शर्मा प्रिंट मीडिया में प्रतिष्ठित नाम हैं और पत्रकारिता में 16 साल का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान की मेरठ यूनिट में बतौर चीफ क्राइम रिपोर्टर कार्यरत हैं। हिन्दुस्तान में वर्ष 2016 से लगातार कार्यरत हैं और अपराध की बड़ी घटनाओं की कवरेज में मजबूत पकड़ रखते हैं।


कॅरियर का सफर :

विनय शर्मा ने अपना कॅरियर वर्ष 2010 में दैनिक जागरण से शुरू किया। यहीं से उन्होंने पत्रकारिता के बुनियादी सिद्धांतों को समझा। वर्ष 2016 में हिन्दुस्तान मीडिया से जुड़े और वेस्ट यूपी में काम शुरू किया। फिलहाल में वेस्ट यूपी में क्राइम संभाल रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

ग्रेजुएशन और मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के बाद दैनिक जागरण में ज्वाइन किया। क्राइम की घटनाओं की कवरेज के साथ ही साफ्ट स्टोरी कवरेज भी कर रहे हैं।


विजन

अपराध और आतंकी घटनाओं की कवरेज में विनय शर्मा को गहरी समझ है। इन्होंने कई बड़े प्रकरण में एक्सक्लूसिव और ब्रेकिंग खबरें दी हैं। साथ ही कई बड़े मामलों में कवरेज भी दी है। विनय शर्मा का लक्ष्य है कि प्रमाणिक तथ्यों के आधार पर पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचाई जाए।


विशेषज्ञता

अपराध, एंटी करप्शन, ईओडब्ल्यू, सीआईडी, सीबीआई और एंटी टेररिस्ट स्क्वायड समेत जेल बीट कवरेज।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।