सोशल ऑडिट के सफल संचालन की समीक्षा बैठक आयोजित

हिन्दुस्तान, सिमडेगा
Follow us on Google News
share

कोलेबिरा में समग्र शिक्षा और पीएम पोषण योजना के तहत पाँच विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। बैठक में सोशल ऑडिट के लिए आवश्यक दस्तावेजों और दिशा-निर्देशों पर चर्चा हुई। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ने पारदर्शिता और अभिलेखों के सही रखरखाव पर जोर दिया। सभी प्रधानाध्यापक बैठक में शामिल हुए।

सोशल ऑडिट के सफल संचालन की समीक्षा बैठक आयोजित

कोलेबिरा, प्रतिनिधि।समग्र शिक्षा एवं पीएम पोषण योजना के तहत प्रस्तावित सोशल ऑडिट को लेकर प्रखंड में पांच विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की आवश्यक तैयारी संबंधी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मनमोहन कुमार गोस्वामी ने की। बैठक में सोशल ऑडिट के सफल संचालन हेतु आवश्यक दस्तावेजों की तैयारी, अभिलेखों के संधारण, योजनाओं से संबंधित अभिलेखों को अद्यतन रखने तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ने सभी प्रधानाध्यापकों को सोशल ऑडिट के दौरान पूर्ण पारदर्शिता एवं आवश्यक अभिलेख उपलब्ध रखने का निर्देश दिया। बैठक में प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार,रिलन कंडुलना,सुबोध कीड़ो,आशा किरन, मंजुला और बीआरपी समीरा बा, रेनु तिग्गा विशेष शिक्षक जयप्रकाश सिंह,थेरपिस्ट प्रमोद भगत और सीआरपी विजय टेट, लेखापाल निमन एक्का आदि उपस्थित थे।-

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।