ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशहिमाचल में बर्फबारी, शून्य से नीचे पहुंचा तापमान

हिमाचल में बर्फबारी, शून्य से नीचे पहुंचा तापमान

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हालिया बर्फबारी के बाद प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले के केलांग में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रहा। वहीं शिमला और नजदीकी पर्यटन क्षेत्रों में...

हिमाचल में बर्फबारी, शून्य से नीचे पहुंचा तापमान
एजेंसी,शिमला।Sat, 17 Nov 2018 12:47 AM
ऐप पर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हालिया बर्फबारी के बाद प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले के केलांग में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रहा। वहीं शिमला और नजदीकी पर्यटन क्षेत्रों में बर्फबारी के एक दिन बाद यहां धूप खिली, लेकिन पारे में गिरावट दर्ज की गई। 
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान केलांग में शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

इसी प्रकार किन्नौर जिले के कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। कुफरी में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मनाली में शून्य से 0.8 डिग्री सेल्सियस नीचे, धर्मशाला में 8.4 और डलहौजी में 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। शिमला में तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था और यहां बारिश हुई थी। शुक्रवार को यहां का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिन मौसम शुष्क रहेगा। अगले 24 घंटे के दौरान दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। 

जम्मू-कश्मीर में न्यूनतम तापमान घटा 

जम्मू-कश्मीर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान घटा है, लेह में सर्वाधिक ठंड रही। यहां तापमान शून्य से 8.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, 21 नवंबर तक राज्य शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने कहा कि इस अवधि के दौरान न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना है। कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। गुलमर्ग का तापमान शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे, पहलगाम का 4.1 डिग्री सेल्सियस और श्रीनगर में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू क्षेत्र में कटरा का 9 डिग्री, जम्मू का 8.8 डिग्री, बटोटे का 4.1 डिग्री, बनिहाल 5.4 डिग्री और भद्रवाह का 2.4 डिग्री दर्ज किया गया।

लालू की तबीयत फिर बिगड़ी, शुगर के साथ-साथ क्रिएटनिन का स्तर भी बढ़ा

राम मंदिर निर्माण के लिए इतिहास दोहराने की तैयारी में संघ और विहिप

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें