स्नेहा ने राज्य स्तरीय जुनियर वुशु प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर में 3 और 4 अक्टूबर 2026 को आयोजित 22वीं झारखंड राज्य स्तरीय जुनियर वुशु प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम के स्नेहा कुमारी पात्रो ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जबकि संघ के उपाध्यक्ष दिनेश सिंह ने खिलाड़ियों को मार्गदर्शन दिया।

जमशेदपुर। 3 और 4 अक्टूबर 2026 को सिल्ली के प्रेम वाटिका बैंकट हॉल में आयोजित दो दिवसीय 22वीं झारखंड राज्य स्तरीय जुनियर वुशु प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम जिला वुशु संघ की खिलाड़ी स्नेहा कुमारी पात्रो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 48 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से आए हुए खिलाड़ियों ने भाग लिया। पूर्वी सिंहभूम जिला वुशु संघ के उपाध्यक्ष सह कोच दिनेश सिंह खिलाड़ियों के साथ मौजूद रहे और उनका मार्गदर्शन किया।

