स्नैपचैट पर दोस्ती कर किशोरी को होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

लखनऊ में स्नैपचैट के माध्यम से दोस्ती कर एक युवक ने 17 वर्षीय किशोरी को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म किया। किशोरी गर्भवती हो गई और आरोपी ने उसे धमकी दी। पुलिस ने आरोपी हेमंत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रायबरेली का रहने वाला है और लखनऊ में इलेक्ट्रीशियन का काम करता है।

स्नैपचैट पर दोस्ती कर किशोरी को होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
स्नैपचैट पर दोस्ती कर किशोरी को होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। स्नैपचैट के जरिए दोस्ती कर एक युवक ने 17 वर्षीय किशोरी को प्रेम जाल में फंसाया और बरगलाकर उसे नाका स्थित एक होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। किशोरी के गर्भवती होने पर उसे धमकी भी दी गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी हेमंत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूल रूप से रायबरेली जनपद के कुरिया अहिया रायपुर का रहने वाला है। पीड़िता मूल रूप से रायबरेली जनपद की रहने वाली है और यहां अपने परिवार के साथ बाजारखाला इलाके में रहती है।

घटनाक्रम

पीड़िता के मुताबिक, डेढ़ वर्ष पहले स्नैपचैट एप के जरिए उसकी आईडी पर हेमंत की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। बातचीत के दौरान नंबरों का आदान-प्रदान हुआ और फिर फोन पर भी बातचीत होने लगी।

दुष्कर्म की घटना

पीड़िता ने बताया कि मार्च में हेमंत ने उसे मिलने के लिए नाका बुलाया और बहाने से एक होटल में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसे धमकी दी, जिसके बाद वह घर लौट गई। इसके बाद भी आरोपी उस पर कई बार मिलने का दबाव बनाता रहा, लेकिन पीड़िता ने इनकार कर दिया।

परिवार की प्रतिक्रिया

पीड़िता के मुताबिक, बीते दिनों उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद घरवाले उसे डॉक्टर के पास ले गए। वहां जांच में उसके गर्भवती होने की जानकारी मिली, जिससे सभी दंग रह गए। पूछताछ में पीड़िता ने घरवालों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।

पुलिस कार्रवाई

थानाप्रभारी नाका विवेक चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी हेमंत मूल रूप से रायबरेली जनपद के कुरिया अहिया रायपुर का रहने वाला है और लखनऊ में इलेक्ट्रीशियन का काम करता है।

प्रश्न-उत्तर

यह घटना कहाँ हुई?
यह घटना लखनऊ में हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।