घास काट रही महिला को सांप ने डसा
हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ में सीमांत के सिनखोला में घास काट रही महिला को सांप ने डसा है। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को देवकी देवी अपने घर के नजदीकी खेत से घास काट

संतोष, पिथौरागढ़। सीमांत के सिनखोला में घास काट रही महिला को सांप ने डसा है। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को 50 वर्षीय देवकी देवी अपने घर के नजदीकी खेत से घास काट रही थी। इस दौरान अचानक एक सांप ने उसे डस लिया। घटना के बाद परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। इस दौरान इमरजेंसी में तैनात डॉ. वर्षा ने महिला का उपचार शुरू किया। बताया उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया है।


