शौच को गई महिला को सांप काटा, अस्पताल में भर्ती
हिन्दुस्तान, चक्रधरपुर
चक्रधरपुर प्रखंड के जामिद गांव की निवासी रांदाई तियू को सांप ने काट लिया। घटना बुधवार की सुबह हुई जब वह शौच के लिए खेत गई थी। घायल को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार ने बताया कि घर का शौचालय टूट गया है, जिसके कारण उसे खेत में जाना पड़ा। अब वह सुरक्षित हैं।
शौच को गई महिला को सांप काटा, अस्पताल में भर्ती
चक्रधरपुर प्रखंड के जामिद गांव टोला कारोडीह के बिपोन पाड़िया की धर्मपत्नी रांदाई तियू को सांप काट लिया। जिसका इलाज अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर में चल रही हैं। पीड़िता रांदोई तियू ने बताई की बुधवार की अहले सुबह करीबन चार बजे खेत तरफ शौच को गई थी, इसी दौरान उसके बायां पैर में सांप काट लिया। जिसके बाद इसकी जानकारी परिजनों की दी। परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया। उन्होंने बताया कि घर में सरकारी शौचालय बना था, जो टूट गया है। अब वह उपयोगी नहीं है, जिस कारण शौच को खेत में जाते हैं। फिलहाल महिला इलाज के बाद सुरक्षित है।


