सांप के डसने से महिला की मौत
हिन्दुस्तान, गोपालगंज
गोपालगंज के मठिया सिसई गांव में 36 वर्षीय प्रतिमा देवी की शनिवार को सांप के डसने से मौत हो गई। वह अपने घर के पास काम कर रही थीं जब सांप ने उन्हें डसा। परिजनों ने उन्हें भोरे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

गोपालगंज, हमारे संवाददाता। भोरे थाना क्षेत्र के मठिया सिसई गांव में शनिवार को सांप के डसने से 36 वर्षीया प्रतिमा देवी की मौत हो गई। वह बबलू मिश्रा की पत्नी थी। बताया गया कि घर के समीप काम करने के दौरान सांप ने उसे डस लिया। परिजन उसे भोरे रेफरल अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

