सांप के डंसने से युवती की मौत, पांच का चल रहा इलाज
सांप के डंसने से 17 वर्षीय सुमन कुमारी की मौत हो गई। मचियांव में एक युवती को सांप ने डस लिया, जबकि पांच अन्य लोग भी सर्पदंश से पीड़ित हैं और सदर अस्पताल में इलाज लिया जा रहा है। चिकित्सकों ने झाड़-फूंक के बजाय अस्पताल जाने की सलाह दी है।

सांप के डंसने से युवती की मौत, पांच का चल रहा इलाज मचियांव, धर्मपुरा, अमांव, मोहनपुर, बरांव में सांप डंसने की हुई घटनाएं सदर अस्पताल के इमरजेंसी में पिता-पुत्र सहित पांचों का जा रहा है इलाज भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के एक युवती की जहां सांप के डसने से मौत हो गई, वहीं पांच पीड़ितों को सदर अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
मृतक की पहचान
मृतका 17 वर्षीया सुमन कुमारी भभुआ थाना क्षेत्र के मचियांव निवासी अजय राम की बेटी थी। परिजनों ने बतायाि क वह घर में फर्श पर सोयी थी। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। उसे झाड़फूंक कराने यूपी के अमवा के सती माई मंदिर ले गए। वहां ठीक नहीं होने पर उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसकी स्वास्थ्य जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।
अन्य पीड़ितों का इलाज
इधर, सोनहन थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव निवासी 19 वर्षीय नंदलाल कुमार को सांप ने डस लिया। परिजन पहले झाड़-फूंक कराने के बाद उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। करमचट थाना क्षेत्र के अमांव गांव निवासी 27 वर्षीय सेराज अंसारी, भगवानपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के गुड़ू पाल और उनके पिता बासदेव पाल को भी सांप ने डंस लिया। रामपुर प्रखंड के बरांव गांव निवासी ओम प्रकाश शर्मा की 19 वर्षीया पुत्री आंचल कुमारी को सांप ने तब डस लिया जब वह खेत पर खाना लेकर जा रही थी। परिजन उसे रामपुर पीएचसी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया。
डॉक्टर की सलाह
सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. चंदेश्वरी रजक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के चक्कर में समय बर्बाद नहीं करें। पीड़ित को तत्काल नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाएं। उन्होंने बताया कि जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में स्नेक वेनम उपलब्ध है। कैप्शन- सांप के डसने के बाद सदर अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की मौत होने पर रोते-बिलखते परिजन और उन्हें ढांढस बंधाते लोग。


