मंझारी : सांप डसने से अधेड़ महिला की मौत
By Newswrap
हिन्दुस्तान, चाईबासाचाईबासा के अंगरडीहा गांव में एक 50 वर्षीय महिला बेलमाई सुंडी की सांप के डसने से मौत हो गई। घटना में सांप ने रात 12 बजे उसके पैरों के अंगुठे को डस लिया, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई। परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

चाईबासा। सांप के डसने से मंझारी थाना अंतर्गत कोकचो के अंगरडीहा गांव निवासी 50 वर्षीय बेलमाई सुंडी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात में मृतका अपने घर में जमीन पर सोई थी। रात के लगभग 12 बजे एक सांप उसके घर में घुस गया और उसके के दायां पैर के अंगुठे में डस लिया। इससे उसकी स्थिति अचानक बिगड़ने लगी। मृतका ने उसी समय परिजनों को बताया कि उसे सांप ने डस लिया है। परिजनों द्वारा उसे रात के लगभग 2 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मंगलवार को पुलिस को दी गई।
ये भी पढ़ें:ज़हरीला सांप के डंसने से अधेड़ महिला की मौत
सदर थाना पुलिस सदर अस्पताल लाई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
ये भी पढ़ें:बेड़ो बस्ती में सर्पदंश से महिला की मौतत
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


