बाइक पर शराब की खेप ला रहा तस्कर गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, मधुबनी
मधवापुर में एक तस्कर को नेपाल से शराब की खेप लाते समय गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 45 बोतल शराब और एक बाइक बरामद की गई। आरोपी का नाम लाल मोहन कुमार है, जो सीतामढ़ी जिले का निवासी है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मधवापुर। नेपाल से बाइक पर शराब की खेप ला रहे एक तस्कर को मधवापुर में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने 45 बोतल शराब व बाइक जब्त कर लिया है। बरामदगी और जब्ती की कार्रवाई मधवापुर एसएसबी ने शनिवार को की। मामला, इंडो नेपाल बॉर्डर पीलर नंबर 296/1 से करीब 350 मीटर भारतीय क्षेत्र की ओर का है। पकड़े गये आरोपी का नाम लाल मोहन कुमार है। वह सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र स्थित भिठ्ठा धर्मपुर निवासी राजकिशोर राय का 23 वर्षीय बेटा है। एसएसबी ने बरामद सामानों के साथ आरोपी को मधवापुर पुलिस के हवाले कर दिया है। थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


