दशकों से व्यक्तित्व व राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित कर रहा एसएमजेएन पीजी कॉलेज: प्रो. बत्रा

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

रविंद्र सिंह हरिद्वार। एसएमजेएन (पीजी) कॉलेज में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित तीन

दशकों से व्यक्तित्व व राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित कर रहा एसएमजेएन पीजी कॉलेज: प्रो. बत्रा

हरिद्वार। एसएमजेएन (पीजी) कॉलेज में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित तीन दिवसीय दीक्षारंभ कार्यक्रम का बुधवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. डॉ. सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि महाविद्यालय दशकों से विद्यार्थियों में व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि ज्ञान, चरित्र और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास करना है। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. संजय माहेश्वरी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत विद्यार्थियों को मिलने वाले शैक्षणिक अवसरों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम वर्ष के बाद सर्टिफिकेट, द्वितीय वर्ष के बाद डिप्लोमा, तृतीय वर्ष के बाद स्नातक डिग्री, चतुर्थ वर्ष पूर्ण करने पर ऑनर्स डिग्री तथा पंचम वर्ष के बाद स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की जा सकेगी।

उन्होंने महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, पुस्तकालय, प्रयोगशालाओं, खेलकूद, एनएसएस, एंटी रैगिंग, साइबर सुरक्षा और छात्र सहायता सेवाओं की भी जानकारी दी।कार्यक्रम में प्रो. विनय थपलियाल ने जीवन कौशल और करियर नियोजन, जबकि डॉ. नलिनी जैन ने विद्यार्थियों को गंगा की तरह निर्मल और अविरल बनने का संदेश दिया। अंत में डॉ. पूर्णिमा सुन्दरियाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नवप्रवेशित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Ravindra Singh

लेखक के बारे में

Ravindra Singh

शॉर्ट बायो: रविंद्र सिंह पिछले 18 साल से मुख्य धारा की पत्रकारिता क्षेत्र में कार्यरत हैं। दैनिक हिन्दुस्तान में ऋषिकेश और नई टिहरी में सेवाएं देने के बाद 2019 से देहरादून सिटी में सीनियर रिपोर्टर कार्यरत हैं। इससे पहले अमर उत्तरकाशी और राष्ट्रीय सहारा उत्तरकाशी में सेवाएं दीं। 2013 की उत्तरकाशी आपदा की बेहतर कवरेज की।

परिचय एवं अनुभव
रविंद्र सिंह पिछले 18 साल से उत्तराखंड की पत्रकारिता में जाना पहचाना नाम हैं। वर्तमान में वह दैनिक हिन्दुस्तान देहरादून बतौर वरिष्ठ संवाददाता कार्यरत हैं। ट्रांसपोर्ट, रेलवे, लोक निर्माण विभाग की रिपोर्टिंग में विशेषज्ञ हैं। उन्होंने मीडिया के बदलते दौर में खुद को अपडेट करते हुए पाठक वर्ग में मजबूत पकड़ बनाई है।

करियर का सफर
रविन्द्र ने अपने करियर की शुरुआत 2008 में दैनिक राष्ट्रीय सहारा से की। जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2010 से 2013 तक हिन्दुस्तान ऋषिकेश में सेवाएं दीं। इसके बाद बाद अप्रैल 2013 से 2016 तक दैनिक अमर उजाला उत्तरकाशी में सेवाएं दीं। इसके बाद दैनिक हिन्दुस्तान में ऋषिकेश और नई टिहरी में सेवाएं देने के बाद मौजूदा समय में 2019 से देहरादून सिटी में बतौर वरिष्ठ संवाददाता कार्यरत हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है। उनकी यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनकी रिपोर्टिंग में सत्ता, शासन और जन-नीति के गहरे विश्लेषण में स्पष्ट झलकती है।

एंटरटेनमेंट और विजन
सड़क, परिवहन, रेल, चारधाम, आपदा आदि विषयों पर रविंद्र की गहरी समझ है। रविंद्र का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है-उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।

विषय विशेषज्ञता
रविंद्र सिंह ने अपनी लेखनी के माध्यम से उत्तराखंड की बुनियादी समस्याओं और विकास कार्यों पर पैनी नजर रखी है। परिवहन एवं रेल कनेक्टिविटी और परिवहन सेवाओं के विस्तार पर व्यापक रिपोर्टिंग। सड़क एवं बुनियादी ढांचा पर दुर्गम पहाड़ियों से लेकर राजधानी की सड़कों और निर्माण कार्यों पर केंद्रित कवरेज।

उपलब्धियां और गतिविधियां
हिन्दुस्तान होनहार अवार्ड: पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हिन्दुस्तान समूह की ओर से रिकॉर्ड 7 बार इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित। उत्तराखंड यूथ आइकॉन 2024: समाज और पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रेरणादायी योगदान के लिए राज्य स्तर पर 'यूथ आइकॉन' सम्मान।

परिचय एवं अनुभव
मुख्यधारा की पत्रकारिता में 18 वर्षों का लंबा और विविधतापूर्ण अनुभव रखने वाले रविंद्र सिंह वर्तमान में दैनिक हिन्दुस्तान, देहरादून में सीनियर रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर रविंद्र की लेखनी में राजनीतिक समझ और प्रशासनिक पकड़ का अनूठा संगम दिखता है।

विशेषज्ञता
ट्रांसपोर्ट, रेलवे, संचार, लोक निर्माण विभाग, आपदा कवरेज।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।