ट्रिपल आईटी रांची में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में 43 छात्र दलों ने दिखाया तकनीकी हुनर
रांची में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) ने स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच)-2026 का आंतरिक चरण आयोजित किया। 43 छात्र दलों ने कृषि, स्वास्थ्य सेवा, स्मार्ट सिटी और शिक्षा से संबंधित समस्याओं के समाधान प्रस्तुत किए। टीमों का मूल्यांकन समस्या की समझ, नवाचार और सामाजिक प्रभाव के आधार पर किया गया।

रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) रांची में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (एसआईएच)-2026 के आंतरिक चरण का आयोजन मंगलवार को किया गया। इसमें संस्थान के 43 छात्र दलों ने कृषि, स्वास्थ्य सेवा, स्मार्ट सिटी व शिक्षा समेत विभिन्न क्षेत्रों की वास्तविक समस्याओं के समाधान पेश किए। कार्यक्रम संस्थान के निदेशक प्रो राजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में और समन्वयक व एसपीओसी डॉ धीरन कुमार महतो के नेतृत्व में हुआ। इसका आयोजन नवाचार परिषद और हाउस ऑफ गीक्स ने सहयोग किया। प्रतिभागी दलों का मूल्यांकन समस्या की समझ, नवाचार, व्यवहार्यता, सामाजिक प्रभाव, प्रस्तुतीकरण और टीमवर्क के आधार पर किया गया।प्रमुख परियोजनाओं में टेंसर टाइटंस ने एआई आधारित स्वचालित स्थान-निर्धारण प्रणाली, सूडो सिक्योर ने 2.5डी लाइडार आधारित परिवेश बोध प्रणाली और क्यूबिट्स क्रू ने एआई आधारित स्मार्ट कृषि सहायक प्रणाली प्रस्तुत की।
चयनित टीमें राष्ट्रीय चरण के लिए अपने समाधान को और विकसित करेंगी।


