संप्रेक्षण गृह के किशोर और निराश्रित बच्चे स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे
वाराणसी के राजकीय संप्रेक्षण गृह और बाल गृह में किशोरों और निराश्रित बच्चों को स्मार्ट क्लास की सुविधा दी गई है। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक उन्हें विभिन्न विषयों की शिक्षा देंगे। इन बच्चों को डिजिटल दुनिया से जोड़ने के लिए कम्प्यूटर कोर्स भी चलाए जा रहे हैं, जिससे वे बेहतर नागरिक बन सकें।

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। रामनगर स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह के किशोर और राजकीय बाल गृह (बालक) के बच्चे अब स्मार्ट क्लास में पढ़ेंगे। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक इन्हें विषयों, सामान्य ज्ञान से लेकर अन्य शिक्षा देंगे। जिला प्रोबेशन विभाग ने यह पहल की है। राजकीय संप्रेक्षण गृह में इस समय 129 किशोर रह रहे हैं। ये किशोर विभिन्न अभियोगों में निरुद्ध हैं। वहीं, राजकीय बाल गृह (बालक) में 70 बच्चे रहते हैं। ये बच्चे निराश्रित हैं। इन्हें बेसिक स्कूलों के शिक्षक पहले से ही पढ़ा रहे हैं। अब दोनों गृहों में स्मार्ट क्लास की शुरुआत भी हो गई है। दोनों जगहों पर दो बड़ी स्क्रीनें और आठ कम्प्यूटर लगाए गए हैं। कुछ दिन पहले ही क्लासेस की शुरुआत हुई है। संप्रेक्षण गृह में चार और बाल गृह में दो शिक्षक बच्चों को शिक्षित कर रहे हैं। बाल गृह में एक स्पेशल एजुकेटर भी इसमें सहभागी बने हैं。
शिक्षा की विधि
विधि सह परिवीक्षा अधिकारी नम्रता श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरों और बालकों को हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, कला, इतिहास, सामाजिक विज्ञान, मनोविज्ञान, सामान्य ज्ञान समेत अन्य विषयों की शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि उन्होंने बताया कि इन्हें डिजिटल दुनिया से कदमताल करने के लिए जीएमआर समूह के जरिए कम्प्यूटर कोर्स भी चलाए जा रहे हैं। इसका सर्टिफिकेट भी दिया जाता है।
समाज में एकीकरण
वर्जन
राजकीय संप्रेक्षण गृह के किशोरों और राजकीय बाल गृह में रहने वाले बालकों को स्मार्ट क्लास में शिक्षित करके उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की पहल की गई है। बेहतर शिक्षा उन्हें अच्छा नागरिक बनाने और आजीविकापरक कार्यों को करने में भी मददगार बनेगी।
- पंकज कुमार मिश्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी

