भागलपुर: 59 वेंडिंग क्योस्क के रखरखाव के लिए ई-टेंडर जारी
हिन्दुस्तान, भागलपुर
भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर में स्थापित 59 वेंडिंग क्योस्क के तीन वर्षों के संचालन, रखरखाव और व्यापक प्रबंधन के लिए

भागलपुर से अंकित आनंद की रिपोर्ट : स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर में स्थापित 59 वेंडिंग क्योस्क के तीन वर्षों के संचालन, रखरखाव और व्यापक प्रबंधन के लिए भागलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने ई-टेंडर आमंत्रित किया है। इस संबंध में एजेंसी या एग्रीगेटर के चयन के लिए निविदा सूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक एजेंसियां 18 सितंबर तक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन बिड जमा कर सकती हैं। निविदा दस्तावेज शुल्क 5 हजार रुपये निर्धारित है। ईएमडी की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 19 सितंबर तक मुख्य कार्यपालक अधिकारी के कार्यालय (आई ट्रिपल सी, पुलिस लाइन कैंपस) में रखी गई है।
प्राप्त बोलियां 19 सितंबर खोली जाएंगी। विस्तृत विवरण आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।


