एसबीआई ने खोले द्वार, आधुनिक बैंकिंग और योजनाओ की दी जानकारी

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने स्टेशन रोड स्थित होटल में स्मार्ट एग्री क्लस्टर मीट का आयोजन किया। इसमें किसानों और अधिकारियों ने भाग लिया। बैंक के अधिकारियों ने कृषि में नवाचार और आधुनिक बैंकिंग सेवाओं की जानकारी दी। उन्होंने किसानों को ऋण योजनाओं और डिजिटल बैंकिंग से लाभ उठाने को प्रेरित किया।

एसबीआई ने खोले द्वार, आधुनिक बैंकिंग और योजनाओ की दी जानकारी

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की ओर से बुधवार को स्टेशन रोड स्थित होटल में स्मार्ट एग्री क्लस्टर मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों, बैंक ग्राहकों और अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने कृषि क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों और आधुनिक बैंकिंग सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दीं। इस दौरान एसबीआई लखनऊ मंडल के महाप्रबंधक विमल किशोर ने कहा कि कृषि क्षेत्र में तकनीकी नवाचार और आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं किसानों की आय बढ़ाने तथा खेती को अधिक लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने बैंक की विभिन्न कृषि ऋण योजनाओं, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं और किसान हितैषी उत्पादों की जानकारी देते हुए उनका अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

लखनऊ मंडल के सहायक महाप्रबंधक कृषि अशोक कुमार सिंह ने कृषि निवेश, ऋण सुविधाओं, तकनीक आधारित कृषि समाधान व डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की। साथ ही किसानों को बैंक की नई सेवाओं और उत्पादों से भी अवगत कराया। वहीं बरेली मंडल के उप महाप्रबंधक ने आशीष कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। अंत में क्षेत्रीय प्रबंधक नीरज कुमार राय ने आभार व्यक्त किया।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें