लघु उद्योग रोजगार और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार : भीमसेरिया

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में लघु उद्योग दिवस के अवसर पर श्याम सुंदर भीमसेरिया ने लघु उद्यमियों और व्यवसायियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग रोजगार और आत्मनिर्भरता का आधार हैं। छोटे उद्यमों के विकास से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और युवाओं में उद्यमिता की भावना बढ़ेगी।

लघु उद्योग रोजगार और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार : भीमसेरिया

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लघु उद्योग दिवस के अवसर पर रविवार को उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर भीमसेरिया ने उत्तर बिहार समेत देश के सभी लघु उद्यमियों, व्यवसायियों और उद्योग जगत से जुड़े लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि लघु उद्योग केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि रोजगार, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तीकरण का मजबूत आधार है। छोटे उद्यमों के माध्यम से लाखों परिवारों को रोजगार और आजीविका मिलती है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और युवाओं में उद्यमिता की भावना विकसित करने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि छोटे उद्योगों को सरल ऋण, आधुनिक तकनीक, बेहतर बाजार, प्रशिक्षण और सरकारी सहयोग मिले तो वे आर्थिक विकास में और बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

उत्तर बिहार में खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प, कृषि आधारित उद्योग, वस्त्र और सेवा क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय उद्यमियों को मजबूत कर ही आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार किया जा सकता है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलघु उद्योग रोजगार और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार : भीमसेरिया