प्रशिक्षार्थियों को वितरित किए गए प्रमाणपत्र

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

बल्केश्वर के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को विश्व युवा कौशल दिवस पर कौशल प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें प्रशिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र और नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और कौशल विकास की अहमियत पर जोर दिया।

प्रशिक्षार्थियों को वितरित किए गए प्रमाणपत्र

बल्केश्वर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बुधवार को विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर कौशल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कौशल विकास से प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके प्रशिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। प्रतिभागियों को नियुक्ति पत्र भी दिए गए। प्रदर्शनी का उदघाटन विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने फीता काटकर किया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कौशल विकास से प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके प्रशिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। 14 जुलाई को क्षेत्रीय सेवायोजन और कौशल विकास के माध्यम से आयोजित रोजगार मेले में चयनित प्रतिभागियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। विधायक ने कहा कि आज के समय में कौशल ही युवाओं की सबसे बड़ी शक्ति है।

केवल शैक्षणिक डिग्री ही नहीं बल्कि व्यवसायिक एवं तकनीकी कौशल भी सफलता और रोजगार की कुंजी है। भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा शक्ति है। उन्होंने योजनाओं से कौशल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। सहायक निदेशक क्षेत्रीय सेवायोजन चंद्रचूण दुबे, प्रधानाचार्य मौ.समसाद, केसी अटल, संकल्प दीक्षित, डॉ.सुनील कुमार, अमित धाकरे, चंद्रेश राजबधा, शंकर चाहर आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।