होमस्टे प्रबंधन से खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पर्यटन, आतिथ्य एवं होटल प्रबंधन विद्यालय ने 'हॉस्पिटैलिटी, उद्यमिता एवं रोजगारपरकता' पर कौशल विकास कार्यशाला आयोजित की। एनसीवीईटी द्वारा अनुमोदित असिस्टेंट होमस्टे मैनेजर पाठ्यक्रम की उपयोगिता एवं रोजगार के अवसरों पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता डॉ. शिव मोहन और डॉ. आदर्श पंत रहे।

होमस्टे प्रबंधन से खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पर्यटन, आतिथ्य एवं होटल प्रबंधन विद्यालय की ओर से 'हॉस्पिटैलिटी, उद्यमिता एवं रोजगारपरकता' विषय पर एक दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें एनसीवीईटी की ओर से अनुमोदित असिस्टेंट होमस्टे मैनेजर योग्यता पैक पर चर्चा की गई। वहीं प्रतिभागियों को असिस्टेंट होमस्टे मैनेजर पाठ्यक्रम की उपयोगिता और इससे मिलने वाले रोजगार व स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता केआईएचएम देहरादून के प्रधानाचार्य डॉ. शिव मोहन और जीबी पंत आईएचएम हल्द्वानी के निदेशक डॉ.आदर्श पंत त रहे। उन्होने हॉस्पिटैलिटी उद्योग की वर्तमान आवश्यकताओं, होमस्टे प्रबंधन और कौशल विकास के बारे में जानकारी दी।

अध्यक्षता आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन केंद्र के निदेशक प्रो. गिरिजा प्रसाद पाण्डे ने की। कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी संरक्षक रहे। प्रो. एमएम जोशी, प्रो.आशुतोष कुमार भट्ट, अकादमिक निदेशक प्रो.पीडी पंत, डॉ.अखिलेश सिंह, डॉ.विशाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।