महिलाओं को सिलाई-बुनाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नैनीतालभवाली में एक दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई और बुनाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही उन्हें उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम में कई सम्मानित सदस्य और महिलाएं शामिल हुईं।
भवाली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल की सचिव पारुल थपलियाल के निर्देशानुसार बुधवार को एक दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संचालन पीएलवी रीतू ने किया। प्रशिक्षण के दौरान आसपास की महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई एवं बुनाई का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और विभिन्न विधिक प्रावधानों की जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष पंकज कुमार, उनकी पत्नी सुमन आर्य, वार्ड सदस्य मुकेश कुमार समेत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। पीएलवी सोनम भारत, सरिता देवी, गौरी देवी, सोनिया, लक्ष्मी आदि महिलाएं मौजूद रहीं। प्रशिक्षण के अंत में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और विधिक अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


