बीएसएपी के रसोइयों को होटल मैनेजमेंट में दिया गया प्रशिक्षण

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

बीएसएपी की विभिन्न इकाइयों में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं पोषण संबंधी मानकों को सुदृढ़ बनाने की तैयारी पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण एवं उन्मूखीकरण कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हो गया तृतीय...

बीएसएपी के रसोइयों को होटल मैनेजमेंट में दिया गया प्रशिक्षण

हाजीपुर । एक प्रतिनिधि स्थानीय इंस्टीट्यूट ऑफ होटल प्रबंधन, कैटरिंग टेक्नोलॉजी एवं एप्लाइड न्यूटिशन (आईएचएम) के तत्वावधान में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी) के रसोइयों (कुक, परिचारी) के पांच दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण एवं उन्मूखीकरण कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में तृतीय बैच के रसोइयों को प्रशिक्षण दिया गया है। इस पांच दिवसीय पशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को खाद्य, सुरक्षा, स्वच्छता, पोषण, सुरक्षित खाद्य प्रबंधन, रसोई प्रबंधन, व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ सफाई तथा आधुनिक पाक कला तकनीकों का व्यावाहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य

इस पहल का उद्देश्य बीएसएपी की विभिन्न इकाइयों में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं पोषण संबंधी मानकों को और अधिक सुदृढ़ बनाना है। समापन समारोह में बीएमपी-8 के उप पुलिस अधीक्षक साक्षी रॉय ने कहा कि इस प्रशिक्षण से रसोइयों को आधुनिक पाक कला एवं खाद्य सुरक्षा का महत्वपूर्ण व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ है, जिससे भविष्य में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं रसोई प्रबंधन के स्तर में सुधार होगा।

समापन समारोह

व्याख्याता अनुपम कुमार ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने अनुशासन एवं उत्साह के साथ आधुनिक पाक कला तथा व्यावसायिक रसोई प्रबंधन की तकनीकों को सीखा तो उनके सेवा जीवन में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी। इस अवसर पर सहायक प्रशासनिक अधिकारी मुर्तजा कमाल ने कहा कि बीएसएपी के रसोइयों के लिए आयोजित प्रशिक्षण का प्रथम बैच 22 जून से प्रारंभ हुआ था तथा तृतीय बैच के सफल समापन के साथ बड़ी संख्या में रसोइयों को प्रशिक्षित किया गया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन संस्थान के संकाय सदस्यों एवं प्रशिक्षकों को अनुपम कुमार, व्याख्याता अरुण कुमार, सत्यप्रिय बेहरा, यूडीसी प्रकाश चन्द्र, सौप्तिक नाथ अन्य ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस प्रशिक्षण का शुभारंभ वरिष्ठ व्याख्याता अनुपम कुमार, अरुण कुमार, बीएसएपी-8 के उप पुलिस अधीक्षक साक्षी रॉय, पत्रकार शशिभूषण, सत्यप्रिय बेहरा ने संयुक्त रूप से किया गया। - जय प्रकाश

सामान्य प्रश्न

बीएसएपी के रसोइयों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य क्या था?
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को खाद्य, सुरक्षा, स्वच्छता, पोषण, सुरक्षित खाद्य प्रबंधन, रसोई प्रबंधन, व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ सफाई तथा आधुनिक पाक कला तकनीकों का व्यावाहरिक प्रशिक्षण देना था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।