साहिया में श्रमिकों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर, सुरक्षा के गुर सिखाए

हिन्दुस्तान, विकासनगर
Follow us on Google News
share

उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा सहिया क्षेत्र में पंजीकृत श्रमिकों के लिए विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत श्रमिकों को पोषाहार, एजुकेशन और हाईजीन किट वितरित की गईं। प्रशिक्षण का उद्देश्य सुरक्षित निर्माण कार्य करना और श्रमिकों को जागरूक करना है।

साहिया में श्रमिकों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर, सुरक्षा के गुर सिखाए

उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से पंजीकृत श्रमिकों के कौशल विकास और सुरक्षा को लेकर सहिया क्षेत्र में विशेष प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत ग्राम पंचायत नेवी-सहिया में पंजीकृत श्रमिकों को पोषाहार किट, एजुकेशन किट और हाईजीन किट वितरित की गईं। किट मिलने पर श्रमिकों में उत्साह देखने को मिला। किट वितरण के बाद श्रम विभाग के तत्वावधान में ग्राम पंचायत नेवी में विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान ट्रेनर विशाल कुमार चौधरी और हरेन्द्र कुमार गुप्ता श्रमिकों को पर्वतीय क्षेत्रों की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप निर्माण कार्य करने के तौर-तरीकों की जानकारी दे रहे हैं।

प्रशिक्षण में विशेष रूप से श्रमिकों को पहाड़ी क्षेत्रों के जटिल भू-भाग में सुरक्षित तरीके से निर्माण कार्य करने, संभावित दुर्घटनाओं से बचाव और कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन करने के बारे में बताया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य निर्माण कार्य की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ ही श्रमिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। विभागीय जानकारी के अनुसार सहिया क्षेत्र में कुल 1200 श्रमिक पंजीकृत हैं। इनमें से करीब 600 श्रमिकों को अब तक प्रशिक्षण दिया जा चुका है, जबकि शेष पंजीकृत श्रमिकों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान विन्द्रा देवी, पूर्व प्रधान मोहन शर्मा, सतपाल राय, अमीर राय, परम सिंह तोमर, संतन निराला और विरेंद्र लाल समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसाहिया में श्रमिकों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर, सुरक्षा के गुर सिखाए