विभावि में रोजगार कौशल विषय पर व्याख्यान का आयोजन

हिन्दुस्तान, हजारीबाग
Follow us on Google News
share

हजारीबाग में रोजगार कौशल विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ मृणालिनी पांडे ने छात्रों को वर्तमान प्रतिस्पर्धी रोजगार बाजार की आवश्यकताओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्रभावी संचार, व्यक्तित्व विकास, और साक्षात्कार की तैयारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जोर दिया। टीओपी की अवधारणा के माध्यम से समय प्रबंधन और पेशेवर आचरण पर भी चर्चा की गई।

विभावि में रोजगार कौशल विषय पर व्याख्यान का आयोजन

हजारीबाग शिक्षा प्रतिनिधि विभावि प्रबंधन विभाग में सोमवार को रोजगार कौशल विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य वक्ता आईआईटी सह आईएसएम धनबाद के सहायक प्राध्यापक डॉ मृणालिनी पांडे ने विद्यार्थियों को वर्तमान प्रतिस्पर्धी रोजगार बाजार की आवश्यकताओं, प्रभावी संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास, टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता, समस्या समाधान, पेशेवर आचरण तथा साक्षात्कार की तैयारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने टीओपी की अवधारणा पर विशेष प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी कार्य अथवा प्रस्तुति की सफलता के लिए समय का उचित प्रबंधन, स्पष्ट उद्देश्य तथा परिस्थितियों एवं स्थान के अनुरूप व्यवहार अत्यंत आवश्यक है।

मौके पर विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ सॉफ्ट स्किल्स विकसित करने पर विशेष बल दिया। डॉ पांडे ने लर्निंग, अनलर्निंग एवं रिलर्निंग की अवधारणा को प्रेरक एवं रोचक कहानियों के माध्यम से समझाया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।