नवरात्र में आधा दर्जन ट्रेनें मैहर स्टेशन पर रुकेंगी
हिन्दुस्तान, गोरखपुर
चैत्र नवरात्रि के दौरान मैहर में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए छह ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर पांच मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है। सीपीआरओ सुमित कुमार के अनुसार, इनमें गोरखपुर, नौतनवा, दुर्ग, पुणे और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं।

गोरखपुर। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मैहर में होने वाली भीड़ को देखते हुए छह ट्रेनों को मैहर स्टेशन पर पांच मिनट का अस्थाई ठहराव दिया गया है। यह जानकारी सीपीआरओ सुमित कुमार ने दी है। जो ट्रेनें मैहर स्टेशन पर रुकेंगी उनमें 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस, 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस, 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस, 18202 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस, गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस शामिल हैं

