दो बाइकों की भिडंत में छह लोग घायल
- मटौंध पेट्रोल पंप के समीप हुआ हादसा दो बाइकों की भिडंत में छह लोग घायलदो बाइकों की भिडंत में छह लोग घायलदो बाइकों की भिडंत में छह लोग घायल

बांदा। संवाददाता मटौंध पेट्रोल पंप के पास दो बाइको में आमने सामने भिडंत हो गई। जिसमें छह लोग घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरो ने मामले की जानकारी डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। स्ट्रेचर न मिलने पर काफी देर तक गाड़ी मे पड़े रहे घायल बाद में गोद में उठाकर ओटी में लिटाया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।
घायलों की पहचान
हमीरपुर जिला के इचौली गांव निवासी 18 वर्षीय ईशू पुत्र श्रीचंद्र अपने 16वर्षीय चचेरे भाई राहुल पुत्र मूलचंद्र 18वर्षीय चचेरी बहन रजनी पुत्र मूलचंद्र के साथ बाइक में बैठकर इलाज करवाने बांदा आए थे। शुक्रवार की दोपहर वह लोग इलाज करवाकर वापस घर जा रहे थे। तभी, मटौंध पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे बाइक से आमने सामने भिडंत हो गई। बाइक सवार सभी लोग छिटक कर दूर जा गिरे। एक बाइक में सवार ईरशू, राहुल, और रजनी, तथा दूसरी बाइक में सवार 19वर्षीय सत्यम पुत्र सुरेश, 20वर्षीय आकाश पुत्र बिजय बहादुर, 22वर्षीय भूरा घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112ने सभी को उठाकर अस्पताल पहुंचाया। यहां पर कोई भी वार्ड व्याय मौजूद नही था। न ही पुलिस कर्मियो को स्ट्रेचर मिला। घायल काफी देर तक गाड़ी मे पड़े रहे। बाद में एक युवक ने घायलो को गोद में उठाकर ओटी में भर्ती कराया।


