खेल : सूरज और ओम सहित छह भारतीय क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

चेन्नई में आयोजित एचसीएल स्क्वॉश पीएसए चैलेंजर टूर के क्वार्टर फाइनल में दूसरे वरीय सूरज चंद और सातवें वरीय ओम सेमवाल सहित छह भारतीय खिलाड़ियों ने प्रवेश किया। सूरज ने कुवैत के अम्मार अल्तामिमी को हराया। अन्य खिलाड़ियों में राधिका सीलन, सान्या वत्स, उन्नति त्रिपाठी और पूजा आरती रघु शामिल हैं।

खेल : सूरज और ओम सहित छह भारतीय क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

चेन्नई, एजेंसी। दूसरे वरीयता प्राप्त सूरज चंद और सातवें वरीय ओम सेमवाल सहित छह भारतीयों ने रविवार को एचसीएल स्क्वॉश पीएसए चैलेंजर टूर के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। सूरज ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए कुवैत के अम्मार अल्तामिमी को 6-11, 11-5, 11-5, 11-6 (3-1) से पराजित किया। उनके अलावा ओम सेमवाल, महिलाओं में तीसरी वरीय राधिका सीलन, चौथी वरीय सान्या वत्स, आठवीं वरीय उन्नति त्रिपाठी और गैर वरीय पूजा आरती रघु भी अपने-अपने अंतिम-16 के मुकाबले जीतकर अंतिम-आठ में पहुंचे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।