ट्रेन पर पथराव करने वाले चारों युवकों को जेल
प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता।प्रयागराज वाराणसी रूट पर अहीमनपुर हॉल्ट के पास मेमू ट्रेन पर पत्थरबाजी करने के आरोप में रामबाग आरपीएफ ने रविवार को दो नाब
प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। प्रयागराज वाराणसी रूट पर अहीमनपुर हॉल्ट के पास मेमू ट्रेन पर पत्थरबाजी करने के आरोप में रामबाग आरपीएफ ने रविवार को दो नाबालिग समेत छह को गिरफतार कर लिया। दोनों नाबालिकों को सीडब्ल्यूसी और बाकी चारों आरोपियों को वाराणसी स्थित कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर आरोपित चारों युवकों को जेल भेज दिया गया। हाल ही में वंदेभारत पर भी पथराव के आरोप में आरपीएफ प्रयाग में एक युवक को गिरफ्तार किया था।बताया जा रहा है कि 28 अगस्त 2026 को गाड़ी संख्या 65113 मेमू ट्रेन अहीमनपुर हॉल्ट के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान कुछ युवकों ने ट्रेन पर पथराव कर दिया।
इसका वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। रामबाग आरपीएफ ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू की। फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान कर छापामारी की। रामबाग के प्रभारी निरीक्षक दया शंकर यादव की टीम ने कृष्ण कुमार उर्फ कृष्णा यादव, अभिषेक प्रजापति, आदर्श कुमार प्रजापति और आदित्य गुप्ता को गिरफ्तार किया। इनके अलावा दो नाबालिग पकड़े गए। इस प्रकरण में शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी एक महिला के ऊपर कागज फेंके थे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने ट्रेन पर पथराव शुरू कर दिया था। रामबाग आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि कुछ दिन पहले अलोपीबाग में मालगाड़ी पर पथराव के आरोप में चार छात्रों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।


