प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
सीवान के डीएम विजय प्रकाश मीणा ने गैर-संचारी रोगों की जांच और उपचार के लिए 'आपके द्वार' अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, व्यायाम और तंबाकू का सेवन न करने के लिए जागरूक किया जाएगा। 30 साल और उससे अधिक आयु के सभी व्यक्तियों की जांच की जाएगी।

सीवान। कलेक्ट्रेट परिसर से डीएम विजय प्रकाश मीणा ने जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार अभियान के तहत गैर-संचारी रोग की जांच व उपचार के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर गुरुवार को रवाना किया। डीएम ने बताया कि प्रचार वाहन के माध्यम से आमजनों को गैर संचारी रोग से बचाव, नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम तथा तम्बाकु व अन्य हानिकारक पदार्थों से परहेज के सबंध में जागरूक किया जाएगा। अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों में गैर-संचारी रोगों जैसे कि मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कैंसर, हृदय रोग, सांस व फेफड़ा संबंधित रोग की समय पर पहचान, जांच व आवश्यक उपचार सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर जन जागरुकता व स्क्रीनिंग गतिविधियां संचालित की जा रही है।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 30 वर्ष व उससे अधिक आयु के सभी लोगों की गैर-संचारी रोग के लिए स्क्रीनिंग की जाएगी। एडीएम, सिविल सर्जन सिवान, गैर संचारी रोग पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक व स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।


