मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के लिए नया अवकाश कैलेंडर लागू
हिन्दुस्तान, सीतापुर
सीतापुर में मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण अब उच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित अवकाश कैलेंडर का पालन करेगा। पीठासीन अधिकारी मुहम्मद गुलाम उल मदार ने इसकी जानकारी दी। इस आदेश के अनुसार, tribunal में हाईकोर्ट के अधीनस्थ न्यायालयों के लिए निर्धारित छुट्टियाँ मान्य होंगी।

सीतापुर, संवाददाता। मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, सीतापुर में अब उच्च न्यायालय द्वारा अधीनस्थ न्यायालयों के लिए तय किया गया अवकाश कैलेंडर लागू होगा। यह जानकारी न्यायाधिकरण के पीठासीन अधिकारी मुहम्मद गुलाम उल मदार ने दी। पीठासीन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासन के इसी आदेश के परिप्रेक्ष्य में अब मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, सीतापुर में भी उच्च न्यायालय द्वारा अधीनस्थ न्यायालयों के लिए निर्दिष्ट अवकाश कैलेंडर के अनुसार ही छुट्टियां मान्य होंगी।


