सुप्पी व रीगा सीएचसी का निरीक्षण, मरीज की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर
- ओपीडी, इमरजेंसी, जांच व दवा केंद्र का लिया जायजा, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनीपीटीएम के आयोजन और डिजिटल रिपोर्टिंग में सीतामढ़ी का शानदार प्रदर्शन

पीटीएम के आयोजन और डिजिटल रिपोर्टिंग में सीतामढ़ी का शानदार प्रदर्शन सीतामढ़ी। शैक्षणिक गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन और डिजिटल मॉनिटरिंग में सीतामढ़ी ने एक और उपलब्धि हासिल की है। जिले के सभी विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) का आयोजन किया गया। साथ ही, सभी विद्यालयों ने गूगल फॉर्म के माध्यम से आयोजन की डिजिटल रिपोर्टिंग भी की। इस प्रदर्शन के आधार पर सीतामढ़ी ने राज्य स्तर पर शीर्ष दो जिलों में स्थान बनाया है। इससे पहले प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) के क्षेत्र में भी जिले ने राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया था। लगातार दो महीनों तक पीबीएल में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद पीटीएम में भी जिले का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है।डीईओ
राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा, ‘ यह उपलब्धि जिले के शिक्षकों, प्रधानाध्यापकों, प्रखंड एवं जिला स्तरीय टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। पीटीएम के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों की शैक्षणिक प्रगति से जोड़ने के साथ इसकी डिजिटल रिपोर्टिंग से कार्यों की निगरानी भी बेहतर हुई है। आगे भी शैक्षणिक गतिविधियों में गुणवत्ता और जवाबदेही बढ़ाने पर जोर रहेगा। जिला तकनीकी दल के सदस्य अभिषेक वर्मा ने बताया कि पीटीएम के आयोजन के साथ प्रत्येक विद्यालय से उसकी डिजिटल रिपोर्टिंग सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण रहा। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के नेतृत्व में नियमित समीक्षा, प्रखंडवार अनुश्रवण और तकनीकी सहयोग से यह संभव हो सका। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, प्रखंड स्तरीय अधिकारियों और जिला तकनीकी दल के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। आने वाले दिनों में भी डिजिटल मॉनिटरिंग और शैक्षणिक गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया जाएगा।


