औरंगाबाद की महादलित बहनों ने पूर्व डीएम को भेजी राखी, पैनल
हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
लगातार आठवीं बार राखी भेज रहीं औरंगाबाद की बहनें निधि। रक्षाबंधन पर औरंगाबाद की महादलित बस्ती की महिलाओं ने जिले के पूर्व डीएम और वर्तमान में बिहार सरकार

रक्षाबंधन पर औरंगाबाद की महादलित बस्ती की महिलाओं ने जिले के पूर्व डीएम और वर्तमान में बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग के सचिव कंवल तनुज को राखी भेजी है। यह लगातार आठवां वर्ष है, जब बहनें रक्षाबंधन पर अपने भाई समान पूर्व डीएम को राखी भेज रही हैं। महादलित बस्ती की बहनों ने राखी पटना भेजने की जिम्मेदारी कांग्रेसी नेता व समाजसेवी मो. शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान को सौंपी गई। उनके माध्यम से राखी पटना भेज दी गई है। राखी भेजने वाली बहनों में अनीता देवी, गुंजा देवी, लाल देवी, तेतरी देवी, उर्मिला कुंवर, अनीता देवी, गीता कुमारी, सविता देवी, मुनका देवी, मनोरमा देवी, रीना कुमारी, प्रिया कुमारी, खुशी कुमारी शामिल हैं।


