महाराष्ट्र में मिला मांझी से लापता किशोरी का शव, बड़ी बहन सुरक्षित
By Newswrap
हिन्दुस्तान, छपरामांझी। घर से रहस्यमय ढंग से लापता हुई दो बहनों में से एक का शव महाराष्ट्र में मिला है। प्रिया कुमारी, उम्र 14, का शव सांगली जिले में बरामद हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों बहनें फेसबुक पर दोस्ती के बाद घर से निकली थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मांझी। लगभग चार माह पहले घर से रहस्यमय ढंग से लापता हुई मांझी की दो सगी बहनों में से एक का शव महाराष्ट्र पुलिस ने बरामद किया है। महाराष्ट्र के सांगली जिले के आठपड़ी थाना प्रभारी ने फोन पर मांझी थानाध्यक्ष बिनोद कुमार को प्रिया कुमारी का शव मिलने की सूचना दी। जानकारी के अनुसार 21 मार्च को मांझी नगर पंचायत के कुंअर टोली से अर्निका कुमारी उम्र 16 वर्ष और उसकी छोटी बहन प्रिया कुमारी उम्र 14 वर्ष लापता हुई थीं।
ये भी पढ़ें:छपरा से भागीं दो बहनों में से एक का शव महाराष्ट्रा में मिला, फेसबुक पर दोस्ती के बाद गई थीं
अवैध शराब गिरफ़्तारी
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
✦मांझी की बहनें कब लापता हुई थीं?−
बहनें 21 मार्च को लापता हुई थीं।
✦प्रिया कुमारी का शव कहाँ मिला?+
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


