विवाहिता लापता, ससुराल पक्ष पर गायब करने का आरोप
हिन्दुस्तान, फतेहपुर
हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव में एक विवाहिता, सुशीला, 11 सितंबर को लापता हो गई। उसके भाई, बृजेश कुमार, ने पुलिस को सूचित किया कि बहनोई ने उसे बताया कि वह बिना बताए चली गई। भाई ने परिवार के सदस्यों पर गायब करने का आरोप लगाया। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की है।

जाफरगंज। हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव निवासी विवाहिता के भाई बृजेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 सितंबर को बहनोई ने फोन कर बताया कि उसकी बहन सुशीला बिना बताए कहीं चली गई है। मायके पक्ष के लोग ससुराल पहुंचे तो संतोषजनक जानकारी नहीं मिली। भाई ने पति, देवर, सास और ननद पर बहन को गायब करने की आशंका जताई है। थाना प्रभारी ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर जांच की जा रही है।


