एसआईआर को लेकर विपक्ष के दुष्प्रचार को सांसद ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share

सांसद राधा मोहन सिंह ने कहा कि एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिरहित बनाना है, न कि किसी पात्र मतदाता का अधिकार छीनना। उन्होंने 13 करोड़ से अधिक वोट काटे जाने के दावे को भ्रामक बताया और कहा कि पात्र मतदाता दावा-आपत्ति कर सकते हैं। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं सहित पात्र नागरिक फॉर्म-6 से नाम जुड़वा सकते हैं। बीएलओ और सहायता शिविर मतदाताओं की मदद करेंगे।

एसआईआर को लेकर विपक्ष के दुष्प्रचार को सांसद ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

एसआईआर और मतदाता सूची की शुद्धता

मोतिहारी। एसआईआर लोकतंत्र को मजबूत करने और मतदाता सूची को शुद्ध व त्रुटिरहित बनाने की प्रक्रिया है। इसे लेकर विपक्ष द्वारा फैलाया जा रहा भ्रम दुर्भाग्यपूर्ण है। यह बातें सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने बुधवार को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कहीं है। सांसद श्री सिंह ने कहा कि एसआईआर के तहत मृत, स्थायी रूप से दूसरी जगह जा चुके, अनुपस्थित और एक से अधिक स्थानों पर दर्ज नामों की जांच की जाती है। इसका उद्देश्य किसी पात्र मतदाता का अधिकार छीनना नहीं, बल्कि मतदाता सूची की त्रुटियों को दूर करना है। उन्होंने कहा कि यह दावा भ्रामक है कि एसआईआर के दौरान 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं के वोट काट दिए गए। संबंधित दस्तावेज के अनुसार, यह संख्या मसौदा मतदाता सूची के स्तर पर विभिन्न श्रेणियों में चिह्नित मतदाताओं से जुड़ी है। इन नामों की राजनीतिक दलों के बीएलए के माध्यम से भी जांच की व्यवस्था है। पात्र मतदाता निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा और आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक संस्था है। यह संविधान और प्रचलित कानूनों के तहत निर्वाचन संबंधी कार्य करता है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने का निर्णय निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के अनुसार निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा किया जाता है। किसी भी पात्र मतदाता का नाम मनमाने ढंग से हटाने की अनुमति नहीं है। मतदाताओं को नोटिस, सुनवाई, दावा-आपत्ति और अपील जैसी प्रक्रियाओं के माध्यम से अपनी बात रखने का अवसर मिलता है। सांसद श्री सिंह ने कहा कि युवाओं, विशेषकर पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं के लिए भी पंजीकरण की प्रक्रिया उपलब्ध है। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके या निर्धारित पात्रता के अनुसार नाम जुड़वाने के इच्छुक युवा फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। एसआईआर के दौरान छूटे पात्र मतदाताओं और नए मतदाताओं के लिए भी नाम जुड़वाने की व्यवस्था है। इसलिए युवाओं को किसी प्रकार के भ्रम में आने के बजाय अपनी पात्रता के अनुसार मतदाता सूची में नाम की जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए उठाए गए कदमों का उद्देश्य प्रक्रिया को सरल बनाना है। संबंधित दस्तावेज के अनुसार, जिन मतदाताओं को नोटिस दिया गया है, उनकी सहायता के लिए बीएलओ घर जाकर दस्तावेज प्राप्त करने और उन्हें संबंधित अधिकारी तक पहुंचाने में मदद करेंगे। गरीबों, मजदूरों, बेघर लोगों और रात्रि आश्रय स्थलों में रहने वाले लोगों के लिए सहायता डेस्क और विशेष शिविर लगाने का भी प्रावधान है। सांसद श्री सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध होना आवश्यक है। राजनीतिक दलों को भी इस प्रक्रिया में रचनात्मक भूमिका निभानी चाहिए तथा पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने और गलत प्रविष्टियों की पहचान करने में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अपनी जानकारी की जांच करें, आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और जरूरत पड़ने पर संबंधित निर्वाचन पदाधिकारी या बीएलओ से संपर्क करें। लोकतंत्र में प्रत्येक पात्र नागरिक का मताधिकार महत्वपूर्ण है। मतदाता सूची को शुद्ध बनाने की प्रक्रिया में सहयोग करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦एसआईआर का उद्देश्य क्या है?−
एसआईआर का उद्देश्य मतदाता सूची की त्रुटियों को दूर करना और उसे शुद्ध व त्रुटिरहित बनाना है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएसआईआर को लेकर विपक्ष के दुष्प्रचार को सांसद ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण