अपडेट ::: जुबीन मामले में गायिका अमृतप्रभा जेल से रिहा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

असम के गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले में आरोपी गायिका अमृतप्रभा महंत मंगलवार को जेल से रिहा हो गईं। गुवाहाटी हाईकोर्ट ने जांच में उनके खिलाफ प्रथम दृष्टया मामला और आरोपपत्र के निष्कर्षों के पर्याप्त समर्थन वाले सबूत नहीं मिलने पर जमानत दी। अदालत ने 50 हजार रुपये के मुचलके और इतनी ही राशि के दो जमानतदारों की शर्त रखी। महंत को पिछले साल तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था।

अपडेट :::  जुबीन मामले में गायिका अमृतप्रभा जेल से रिहा

हाफलोंग/गुवाहाटी, एजेंसी। असम के गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले में आरोपी गायिका अमृतप्रभा महंत मंगलवार को जेल से रिहा हो गईं। अदालत ने सबूतों के अभाव का हवाला देकर उन्हें जमानत दी है। गुवाहाटी हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत देते हुए कहा कि अब तक जांच में सामने आए साक्ष्यों से उनके खिलाफ प्रथम दृष्टया मामला नहीं बनता है। अदालत ने यह भी कहा कि आरोपपत्र के निष्कर्षों को जांच में जुटाई गई सामग्री का पर्याप्त समर्थन नहीं मिलता है। न्यायमूर्ति प्रांजल दास ने नौ अक्टूबर को महंत की जमानत याचिका मंजूर की थी। उन्हें 50 हजार रुपये के मुचलके और इतनी ही राशि के दो जमानतदारों की शर्त पर रिहा करने का आदेश दिया गया।

महंत को पिछले साल तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। वह हाफलोंग उप-जेल में बंद थीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअपडेट ::: जुबीन मामले में गायिका अमृतप्रभा जेल से रिहा