डीएवी सिदरी की छात्रा दीक्षा ने कबड्डी में जीता स्वर्ण
हिन्दुस्तान, धनबाद
सिंदरी के डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा दीक्षा कुमारी ने दिल्ली में आयोजित डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2025 की अंडर-17 कबड्डी प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता। उनकी उपलब्धि पर डीएवी मैनेजिंग कमेटी ने 5,100 रुपये की पुरस्कार राशि दी। प्राचार्य द्विवेंदु त्रिपाठी ने दीक्षा को बधाई दी और शिक्षकों अमित कुमार तथा शिवानी सिंह के योगदान की सराहना की।

सिंदरी। डीएवी पब्लिक स्कूल सिंदरी की छात्रा दीक्षा कुमारी ने डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2025 की अंडर-17 कबड्डी प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय एवं राज्य का मान बढ़ाया है। यह प्रतियोगिता दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर स्थित स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में आयोजित की गई थी। दीक्षा के इस शानदार उपलब्धि के लिए डीएवी मैनेजिंग कमेटी नई दिल्ली द्वारा 5100 की पुरुस्कार राशि प्रदान की गई। प्राचार्य द्विवेंदु त्रिपाठी ने दीक्षा कुमारी की इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी। शिक्षक अमित कुमार, शिवानी सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

