सगड़ा पर्व पर खोलीं 16 दिनों से बंधी गांठें
हिन्दुस्तान, आगरा
सिंधी समाज ने शनिवार को सगड़ा पर्व मनाया। महंत बंटी महाराज की उपस्थिति में श्री गिरधर गोपाल मंदिर में पूजा की गई। समाज के लोगों ने माता महालक्ष्मी से सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। यह पर्व 16 दिनों तक चलता है, जिसमें महिलाएं दीप जलाकर कथा सुनती हैं।

सिंधी समाज ने शनिवार को सगड़ा पर्व मनाया। श्री गिरधर गोपाल मंदिर, काला महल में महंत बंटी महाराज के सानिध्य में पूजा-अर्चना हुई। समाज के लोगों ने हाथों में बंधी सगड़ा की गांठें खोलकर माता महालक्ष्मी से सुख-समृद्धि की कामना की। पंडित बंटी महाराज ने बताया कि पर्व 16 दिनों तक चलता है। इस दौरान महिलाएं परिवार के साथ सगड़ा आटे के दीपक में दीप प्रज्ज्वलित कर माता महालक्ष्मी की कथा सुनती हैं। पूजा में लक्ष्मी जेठवानी, भाविका दियालानी, रश्मि बुधरानी, सिद्धि आयलानी, पूजा सेवकानी, नैना जेठवानी, कामिनी शर्मा, पूजा शर्मा, दिया देवनानी, वंदना आडवाणी, मेघराज दियालानी और किशोर बुधरानी आदि मौजूद रहे।

