सिमुलतला आवासीय विद्यालय के लिए आवेदन 18 तक
जमुई स्थित सिमुलतला आवासीय विद्यालय में छठी कक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए होगी। छात्र 18 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

जमुई स्थित सिमुलतला आवासीय विद्यालय में छठी कक्षा में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शैक्षणिक सत्र 2027-28 में नामांकन प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा दो चरणों में होगी। प्रवेश परीक्षा के लिए विद्यार्थी 18 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों और अभिभावकों से इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया है। कहा कि जून में विद्यालय के निरीक्षण के बाद जो निर्देश दिए थे, उन पर तेजी से अमल हो रहा है। विद्यालय में पूर्व की तरह इस सत्र में भी छात्र और छात्राओं के लिए 60-60 सीटें निर्धारित की गई हैं।
प्रवेश परीक्षा के लिए पांचवीं कक्षा में पढ़ रहे वहीं बच्चे आवेदन कर सकते हैं जिनकी आयु एक अप्रैल 2027 को 10 से 12 वर्ष के बीच हो। अभिभावक या विद्यार्थी विद्यालय के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

