विभाजन त्रासदी से सीख लेते हुए एकजुट रहना होगा: स्वतंत्र देव
वाराणसी। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जल शक्तिविभाजन त्रासदी से सीख लेते हुए एकजुट रहना होगा: स्वतंत्र देव
वाराणसी। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की अगुवाई में जेपी मेहता इंटर कॉलेज से सर्किट हाउस तक मौन जुलूस निकाला गया। तत्पश्चात सर्किट हाउस सभागार में आयोजित गोष्ठी में स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि हमें इस घटित त्रासदी से सीख लेते हुए एकजुट रहना होगा तथा राष्ट्रीय भावना को सर्वोपरि रखते हुए राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए सर्वोत्कृष्ट कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 में हमें आजादी मिली, लेकिन ठीक उसके एक दिन पहले 14 अगस्त को पाकिस्तान भारत से विभाजित होकर अलग देश बना। इस दौरान दोनों देशों में कई लोग मारे गए थे। इस त्रासदी में मारे गए लोगों की याद में 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' मनाया जा रहा है।
सम्मानित व्यक्तित्व
इस मौके पर सिंधी एवं पंजाबी समाज के तिलक राज कपूर, कमल किशोर वासुदेव, आत्माराम शाडीजा, रमेश लालवानी, रुक्मिणी देवी, हासानंद बदलानी एवं लालचंद रुपानी को अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।
उपस्थित जनप्रतिनिधि
इस दौरान प्रदेश सरकार के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, महापौर अशोक कुमार तिवारी, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक डॉ. अवधेश सिंह, विधायक सुशील सिंह, भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल, प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी, क्षेत्र मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह प्रभारी संतोष सोलापुरकर, नवीन कपूर, जगदीश त्रिपाठी, विनोद गुप्ता, चंद्रशेखर उपाध्याय,साधना वेदांती, कुसुम पटेल,अपराजिता सोनकर, गीता शास्त्री, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, राम प्रकाश दुबे, डीएम सत्येंद्र कुमार, सीडीओ प्रखर कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।


