तीन पट्टियां धौड़ा 31 परिवार बेलगड़िया शिफ्ट

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

सिजुआ दस नंबर स्थित तीन पट्टियां धौड़ा में 8 सितंबर को हुई भू-धंसान व गोफ की घटना से प्रभावित 31 परिवारों को बीसीसीएल प्रबंधन ने बेलगड़िया टाउनशिप में शिफ्ट किया। राहत शिविर से घरेलू सामान समेत उनके आवास को स्थानांतरित किया गया। घटना में एक बच्चे की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे।

तीन पट्टियां धौड़ा 31 परिवार बेलगड़िया शिफ्ट

सिजुआ दस नंबर स्थित तीन पट्टियां धौड़ा में 8 सितंबर को हुई भू-धंसान व गोफ की घटना से प्रभावित 31 परिवारों को बीसीसीएल प्रबंधन ने बेलगड़िया टाउनशिप में शिफ्ट कराया। कंपनी के वाहनों से सिजुआ स्टेडियम स्थित अस्थायी राहत शिविर से प्रभावितों को घरेलू सामान सहित बेलगड़िया पहुंचाया गया। मौके पर मोदीडीह कोलियरी के एजेंट संतोष चौधरी, साजन महतो, मजहर अंसारी व नीरज गुप्ता सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे। उन्होंने आवंटन पत्र, शिफ्टिंग भत्ता, संबंधित कागजात व अन्य दस्तावेजों की प्रक्रिया प्रभावित परिवारों के समक्ष पूरी की। इसके साथ ही सिजुआ स्टेडियम का राहत शिविर बंद कर दिया गया। प्रभावित परिवार मायूस होकर वहां से रवाना हुए।

घटना का विवरण

लोगों ने बताया कि उनके पूर्वज करीब 70 वर्षों से उक्त स्थल पर रह रहे थे। 8 सितंबर की अहले सुबह जोरदार आवाज के साथ भू-धंसान व गोफ की घटना में भीम बहादुर उर्फ गुड्डू, जर्नादन मल्लाह, केदार भुइयां, गोपी भुइयां व शिवराखन सिंह के घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। घटना में गुड्डू के पांच वर्षीय पुत्र विक्रम की मलबे में दबने से मौत हो गई थी, जबकि गुड्डू की पत्नी, पुत्री व छोटा पुत्र गंभीर रूप से घायल हुए थे। घटना के बाद प्रभावितों को सिजुआ स्टेडियम के राहत शिविर में रखा गया था।

भराई का कार्य

गोफ स्थल की भराई का काम भी शुरू कर दिया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦कब भू-धंसान की घटना हुई थी?−
भू-धंसान की घटना 8 सितंबर को हुई थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsतीन पट्टियां धौड़ा 31 परिवार बेलगड़िया शिफ्ट