एनएच-39 पर पोखराहा और जोड़ में दो अंडरपास का रास्ता साफ
एनएच-39 पर पोखराहा और जोड़ में दो अंडरपास निर्माण की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। सांसद विष्णु दयाल राम ने संसद में इन परियोजनाओं का मामला उठाया था। अंडरपास निर्माण के लिए सभी प्रक्रियाएं शुरू हो चुकी हैं, जो ग्रामीणों और विद्यार्थियों के लिए आवागमन को सुगम बनाएगा।

एनएच-39 पर पोखराहा और जोड़ में दो अंडरपास का रास्ता साफ
प्रगति की दिशा में कदम
एनएच-39 पर पोखराहा और जोड़ में दो अंडरपास का रास्ता साफ
मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू संसदीय क्षेत्र के मेदिनीनगर फोरलेन बाइपास सड़क एनएच-39 पर पोखराहा और जोड़ के पास दो अंडरपास निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। सांसद विष्णु दयाल राम ने 23 जुलाई 2026 को लोकसभा में नियम-377 के तहत दोनों स्थानों पर अंडरपास/फ्लाईओवर निर्माण का मामला उठाया था। इसके बाद केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के राज्य मंत्री अजय टम्टा ने सांसद को पत्र भेजकर दोनों परियोजनाओं की स्थिति की जानकारी दी। सांसद ने कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र में सड़क, रेल और अन्य आधारभूत संरचनाओं को बेहतर करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। पोखराहा और जोड़ में अंडरपास निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है और सैद्धांतिक मंजूरी के बाद निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्रवाई शुरू होगी।
अंडरपास निर्माण की जानकारी
सांसद के निजी सचिव अलख दुबे ने बताया कि जनहित से जुड़े इस मामले को सांसद ने लोकसभा में उठाया था और अब दोनों परियोजनाओं की स्वीकृति प्रक्रिया आगे बढ़ी है। सांसद को भेजे गए पत्र में उल्लेख है कि पोखराहा के पास वाहन अंडरपास (वीइयूपी) तथा जोड़ के पास किलोमीटर पर लाइट व्हीकुलर अंडरपास (एलवीयूपी) का प्रस्ताव है। दोनों अंडरपास के निर्माण के लिए रेलवे की ट्रांसमिशन लाइन को ऊंचा करना आवश्यक है। इसके लिए ट्रांसमिशन लाइन शिफ्टिंग की 3.43 करोड़ रुपये की राशि रेलवे प्राधिकरण को उपलब्ध करा दी गई है। दोनों परियोजनाओं का प्रस्ताव फिलहाल भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) मुख्यालय में सक्षम प्राधिकारी के विचार एवं सैद्धांतिक मंजूरी के लिए प्रक्रियाधीन है। एनएचएआई ने दोनों स्थानों का निरीक्षण कर अंडरपास की उपयोगिता पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की लंबे समय से मांग रही है कि फोरलेन के कारण सड़क के एक ओर से दूसरी ओर आने-जाने में होने वाली परेशानी का समाधान किया जाए। अंडरपास बनने से ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों और वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ सड़क पार करने के दौरान होने वाले जोखिम को कम करने में मदद मिलेगी।
फोटो--सांसद विष्णु दयाल राम


