अंगदपुर में ब्राह्मण खाप चौधरियों की बैठक
अंगदपुर (जोहड़ी) में ब्राह्मण समाज के चौधरीयों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में सामाजिक कुरीतियों, नशाखोरी, ऑनर किलिंग, भ्रूण हत्या, और आरक्षण व्यवस्था पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने जाति के बजाय आर्थिक आधार पर आरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता चौरासी देश खाप के चौधरी पंडित सुभाष शर्मा ने की।

अंगदपुर (जोहड़ी) में पूर्व प्रधान पंडित सुरेंद्र शर्मा के आवास पर रविवार को ब्राह्मण समाज की खाप चौधरियों की एक महत्वपूर्ण सामाजिक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता चौरासी देश खाप के चौधरी पंडित सुभाष शर्मा ने की। बैठक में बढ़ती सामाजिक कुरीतियों, नशाखोरी, ऑनर किलिंग, भ्रूण हत्या जैसे गंभीर मुद्दों के साथ-साथ आरक्षण व्यवस्था और प्रस्तावित यूजीसी बिल पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि आरक्षण जाति के आधार पर नहीं, बल्कि आर्थिक आधार पर होना चाहिए। ताकि गरीब परिवार के प्रतिभाशाली युवाओं को भी अवसर मिल सके और मेरिट का हनन न हो। बैठक में थांबा चौधरी ओंकार शर्मा, नीरज पंडित, ललित शर्मा, जगदीश शर्मा, पवन शर्मा, सर्वखाप चौधरी नरेश शर्मा, कृष्णपाल शर्मा, प्रधान प्रहलाद, बिराल थांबा चौधरी ऋषिपाल शर्मा, राजपाल शर्मा, अनिल शर्मा, सचिन पंडित, सतेंद्र कौशिक आदि शामिल रहे।

