पीडीडीयू जंक्शन पर 28 लाख की करेंसी के साथ दो धराए
पीडीडीयू जंक्शन पर देर रात कोलकाता एक्सप्रेस से जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने 28 लाख की करेंसी बरामद की। दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जो जबलपुर से करेंसी लेकर कोलकाता जा रहे थे। आयकर विभाग अब बरामद करेंसी की जांच कर रहा है।

पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर बीते शुक्रवार की देर रात डाउन की कोलकाता एक्सप्रेस से जीआरपी एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान 28 लाख की करेंसी बरामद की। इस दौरान दो आरोपी हिरासत में ले लिए गए। आरोपी करेंसी लेकर कोलकाता जा रहे थे। जबलपुर से करेंसी लेकर कोलकाता जा रहे थे। जीआरपी की सूचना के बाद आयकर विभाग बरामद करेंसी की जांच करने में जुटी है। जीआरपी कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिता कुमारी और सीआईबी टीम के साथ बीते शुक्रवार की रात स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म पर संख्या एक पर डाउन की कोलकाता एक्सप्रेस पहुंची।
इस दौरान एस-3 कोच के सीट संख्या 41-43 पर दो लोग संदिग्ध दिखे। संदेह के आधार पर बैग की तलाशी लेने पर काफी मात्रा में करेंसी मिली। इस दौरान दोनों को हिरासत में लेकर जीआरपी कोतवाली पहुंचे। वहां जांच करने 28 लाख की करेंसी बरामद हुई। सभी नोट पांच-पांच सौ के थे। पूछताछ के दौरान पता चला कि मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के थाना हनुमानताल क्षेत्र के साथिया कुआं निवासी पुष्प कुमार और जबलपुर कोतवाली क्षेत्र के दामोहनका निवासी राहुल सोनी है। दोनों आभूषण व्यवसाई हैं। हालांकि दोनों कोई ठोस आधार करेंसी के नहीं दिखा सके। इसके बाद जीआरपी की सूचना पर पहुंची वाराणसी आयकर विभाग की टीम ने करेंसी सहित दोनों आरोपियों के अपने साथ लेकर रवाना हो गई।


