निपुणता की दिशा में प्राथमिक विद्यालय अरैला ने हासिल की उल्लेखनीय उपलब्धि
- रैंडम आकलन में पांच बच्चे निर्धारित दक्षताओं पर दक्ष एवं सक्षम कक्षा-1 के पांच बच्चों का चयन कर मूल्यांकन किया गया। इसमें सभी पांचों बच्चे निर्धारि

मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में विकासखंड के परिषदीय विद्यालयों में निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए किए जा रहे प्रयास अब सकारात्मक परिणाम देने लगे हैं। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय अरैला ने निपुणता की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। निपुण लक्ष्य के अंतर्गत विद्यालय में किए गए रैंडम आकलन में कक्षा-1 के पांच बच्चों का चयन कर मूल्यांकन किया गया। इसमें सभी पांचों बच्चे निर्धारित दक्षताओं पर दक्ष एवं सक्षम पाए गए। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल है। एसआरजी-मऊ संजय कुमार तिवारी ने कहा कि निपुण भारत मिशन केवल आकलन में लक्ष्य प्राप्त करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक बच्चे की शिक्षा की मजबूत नींव तैयार करने का राष्ट्रीय संकल्प है।
उन्होंने कक्षा-1 की अध्यापिका के प्रयासों की सराहना करते हुए प्रधानाध्यापक सतीश कुमार सिंह एवं समस्त शिक्षक परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा कि समर्पित शिक्षक, प्रभावी कक्षा शिक्षण और नियमित आकलन के माध्यम से प्रत्येक विद्यालय अपने बच्चों को निपुण बना सकता है। प्राथमिक विद्यालय अरैला की उपलब्धि इसी सामूहिक प्रयास का उदाहरण है।---------------------------------


