विश्वविद्यालय में परीक्षा बोर्ड की बैठक
By Newswrap
हिन्दुस्तान, दुमकादुमका में सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. कुनुल कांडिर की अध्यक्षता में परीक्षा बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में परीक्षा फॉर्म, परीक्षा केंद्र, मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता और परिणामों की समय पर घोषणा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में शुक्रवार को कुलपति प्रो. कुनुल कांडिर की अध्यक्षता में परीक्षा बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विश्वविद्यालय की आगामी परीक्षाओं और परीक्षा प्रणाली को और सुदृढ़ बनाने से जुड़े विभिन्न एजेंडों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि, परीक्षा केंद्रों के निर्धारण, मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता, प्रश्न पत्र निर्माण, और रिजल्ट समय पर प्रकाशित करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।


