Hindi NewsIndia NewsSidhu Moosewala murder mastermind Goldy Brar declared terrorist
गोल्डी बराड़ आतंकवादी घोषित, केंद्र सरकार का बड़ा ऐक्शन; सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की ली थी जिम्मेदारी

गोल्डी बराड़ आतंकवादी घोषित, केंद्र सरकार का बड़ा ऐक्शन; सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की ली थी जिम्मेदारी

संक्षेप:

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को आतंकवादी घोषित कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने यह फैसला यूएपीए के तहत सुनाया। बराड़ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मेंबर है।

Mon, 1 Jan 2024 06:39 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को आतंकवादी घोषित कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने सोमवार को यह फैसला यूएपीए के तहत सुनाया। बराड़ लॉरेंस बिश्नोई गैंग का प्रमुख सदस्य है। बराड़ ने मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। वह पंजाब के फरीदकोट का रहने वाला है और उसका असली नाम सतिंदरजीत सिंह है। वह साल 2017 में स्टूडेंट वीजा पर कनाडा गया था। बता दें कि मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को पंजाब के मन्सा जिले में 29 मई, 2022 को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया गया था। 

पहले से इंटरपोल की रेड कॉर्नर नोटिस
बराड़ के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर रखी है। फिलहाल वह कनाडा के ब्राम्पटन में रहता है और बिश्नोई गैंग की गतिविधियों को सुपरवाइज करता है। इसके अलावा वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल जैसे खालिस्तानी संगठनों के लिए हथियारों और ड्रग्स की तस्करी करने से लेकर टारगेटिंग किलिंग और युवाओं को भर्ती करने तक में शामिल रहता है। कनाडा ने भी गोल्डी बरार को अपने टॉप-25 मोस्ट वांटेड की लिस्ट में शामिल किया हुआ है।

 

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गृह मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी एक अधिसूचना के अनुसार, गोल्डी बरार बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि सीमा पार एजेंसी द्वारा समर्थित बरार कई हत्याओं में शामिल था और कट्टरपंथी विचारधारा का दावा करता था। वह राष्ट्रवादी समर्थक नेताओं को धमकी भरे फोन करने, फिरौती मांगने और हत्याओं के दावों को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर पोस्ट करने में शामिल था। वह सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से उच्च श्रेणी के हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री की तस्करी में शामिल रहा है। इसके अलावा हत्याओं को अंजाम देने के लिए इसकी आपूर्ति करता है और शार्प शूटर भी प्रदान करता है।  

मंत्रालय ने कहा कि बराड़ और उसके सहयोगी तोड़फोड़, आतंकी मॉड्यूल बनाने, लक्षित हत्याओं और अन्य राष्ट्र विरोधी गतिविधियों सहित नापाक इरादों के माध्यम से पंजाब में शांति, सांप्रदायिक सद्भाव और कानून व्यवस्था को बाधित करने की साजिश रच रहे हैं। यूएपीए के तहत किसी व्यक्ति को आतंकवादी घोषित करने से एजेंसियों को उनकी संपत्ति यों को कुर्क करने, उनकी अनुपस्थिति में उनके खिलाफ मुकदमा चलाने और प्रत्यर्पण के लिए मजबूत मामला बनाने की अनुमति मिलती है।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।