सलाहकारों पर बुरी तरह घिरे सिद्धू, मनीष तिवारी बोले- ऐसे लोगों को कांग्रेस छोड़ो, देश में रहने का हक नहीं

Aug 23, 2021 11:26 am ISTHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली।
share

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अपने सलाहकारों को लेकर बुरी तरह से घिर चुके हैं। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने सिद्धू के दो सलाहकारों की कथित विवादित टिप्पणियों को लेकर सोमवार...

सलाहकारों पर बुरी तरह घिरे सिद्धू, मनीष तिवारी बोले- ऐसे लोगों को कांग्रेस छोड़ो, देश में रहने का हक नहीं

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अपने सलाहकारों को लेकर बुरी तरह से घिर चुके हैं। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने सिद्धू के दो सलाहकारों की कथित विवादित टिप्पणियों को लेकर सोमवार को पार्टी नेतृत्व से इस पर आत्ममंथन करने का आग्रह किया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि क्या ऐसे लोगों को पार्टी में होना चाहिए जो जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा नहीं मानते और जिनका रुझान पाकिस्तान समर्थक है।

पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत एस सिद्धू के सलाहकार प्यारे लाल गर्ग और मलविंदर सिंह माली की पाकिस्तान और कश्मीर पर टिप्पणी पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने पूछा,"क्या ऐसे लोगों को देश में रहने का भी अधिकार है? पार्टी में रहना तो दूर की बात''

— Manish Tewari (@ManishTewari) August 23, 2021

उन्होंने सिद्धू के दोनों सलाहकारों की कथित टिप्पणियों को लेकर यह बयान दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री तिवारी ने ट्वीट किया, ''मैं कांग्रेस महासचिव एवं पंजाब के प्रभारी हरीश रावत से आग्रह करता हूं कि इसको लेकर गंभीरता से आत्ममंथन करें कि जो जम्मू-कश्मीर को भारत का हिस्सा नहीं मानते और जिनका स्पष्ट रूप से पाकिस्तान समर्थक रुझान है, क्या उन्हें कांग्रेस की पंजाब इकाई का हिस्सा होना चाहिए? यह उन सभी लोगों का मजाक है जिन्होंने भारत के लिए अपना खून बहाया है।''

प्यारे लाल गर्ग ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा की गई पाकिस्तान की आलोचना पर सवाल उठाया था। दूसरी तरफ, माली ने संविधान के अनुच्छेद 370 को रद्द करने के मुद्दे पर बात की थी, जिसके तहत तत्कालीन राज्य जम्मू-कश्मीर को एक विशेष दर्जा मिला हुआ था। उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि अगर कश्मीर भारत का हिस्सा था तो धारा 370 और 35ए हटाने की क्या जरूरत थी।

इससे पहले अमरिंदर सिंह ने इन कथित टिप्पणियों को लेकर रविवार को सिद्धू से कहा कि वह अपने सलाहकारों को काबू में रखें।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।