सर्दी, खांसी, जुकाम पीड़ितों का मेले में उमड़ा रेला

हिन्दुस्तान, सिद्धार्थ
Follow us on Google News
share

06 एसआईडीडी 20: आयुष्मान आरोग्य मेले का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. संजय कुमार दोहरे। 06 एसआईडीडी 15:

सर्दी, खांसी, जुकाम पीड़ितों का मेले में उमड़ा रेला

सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को जनपद के 54 एडिशनल पीएचसी पर सीएम आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें सर्दी, खांसी, जुकाम सहित अन्य बीमारी से पीड़ित मरीजों का रेला उमड़ा। दिनभर चले मेले में 1336 मरीजों ने चिकित्सकीय परामर्श लिया। वहीं सीएमओ डॉ. संजय कुमार दोहरे ने तीन ब्लॉक के चार पीएचसी का भ्रमण कर मेले की स्थिति देखी। कमियां मिलने पर फटकार लगाते हुए सुधार का निर्देश दिया।सीएमओ ने बताया कि उन्होंने बांसी ब्लॉक क्षेत्र के पीएचसी गोनहाडीह, खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र के पीएचसी टिकुर, महुलानी व मिठवल ब्लॉक क्षेत्र के जीवा का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान चिकित्सक, कर्मचारियों की उपस्थिति, मिलने वाली सेवाओं, इमरजेंसी सेवाओं, दवा की उपलब्धता आदि के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान परामर्श लेने वाले मरीजों की एंट्री न करने पर फटकार लगाते हुए तत्काल रजिस्टर में अंकित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की बात कही गई। उन्होंने सभी केंद्रों पर एंटी स्नेक बेनम की विशेष तौर पर उपलब्धता आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। सभी केंद्र पर सांस काटने के दौरान दी जाने वाली इंजेक्शन उपलब्ध होने की जानकारी दी। सीएमओ ने बताया कि दिनभर चले मेले में 560 पुरुष, 486 महिला व 335 बच्चों ने परामर्श लिया है। इसमें अधिकतर लोग मौसमी बीमारी से पीड़ित रहे। चिकित्सकों ने सलाह देते हुए बचाव का निर्देश दिया है। कुछ गंभीर मरीजों को उच्च स्तरीय केंद्र पर भी रेफर किया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसर्दी, खांसी, जुकाम पीड़ितों का मेले में उमड़ा रेला